
x
छग
जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर सच निकली
जनता से रिश्ता ने किया था बड़ा खुलसा
मादक पदार्थों के खिलाफ जनता से रिश्ता ने चलाया मुहीम
Raipur. रायपुर। रायपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने एक आरोपी को चिट्टा (हेरोईन) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी को श्री मेडिशाइन अस्पताल के पीछे से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 16 अप्रैल 2026 को थाना न्यू राजेंद्र नगर की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति क्षेत्र में मादक पदार्थ लेकर बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।
एसीपी इशू अग्रवाल और थाना प्रभारी न्यू राजेंद्र नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सौरभ ठाकुर निवासी न्यू राजेंद्र नगर बताया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के पास से चिट्टा (हेरोईन) बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 21(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 153/26 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वह मादक पदार्थ कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक भी पहुंचा जा सके। इसके लिए एंड-टू-एंड कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि शहर में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपी सौरभ ठाकुर, पिता हेमंत सिंह ठाकुर, उम्र 29 वर्ष, न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र का निवासी है। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
Tagsरायपुरचिट्टाहेरोईनसौरभ ठाकुरन्यू राजेंद्र नगरपुलिस कार्रवाईमादक पदार्थगिरफ्तारी7 ग्राम चिट्टा70 हजार कीमतनारकोटिक एक्टधारा 21बीधारा 29डीसीपी पश्चिम जोनसंदीप पटेलएसीपी इशू अग्रवालथाना प्रभारीमेडिशाइन अस्पतालमुखबिर सूचनातलाशीजब्तीअपराध 153/26ड्रग्स तस्करीपुलिस जांचफॉरवर्ड लिंकबैकवर्ड लिंकएंड टू एंड कार्रवाईरायपुर पुलिसनशा विरोध अभियानआरोपी गिरफ्तारRaipurChittaHeroinSaurabh ThakurNew Rajendra NagarPolice actionDrugsArrest7 grams Chittaworth 70 thousandNarcotics ActSection 21BSection 29DCP West ZoneSandeep PatelACP Ishu AgarwalPolice Station in-chargeMedicine HospitalInformant informationSearchSeizureCrime 153/26Drugs smugglingPolice investigationForward linkBackward linkEnd to end actionRaipur PoliceAnti-drug campaignAccused arrested
Next Story





