
x
छग
Raipur. रायपुर। मानसून को ध्यान में रखेत हुए शिवरीनारायण स्थित महानदी (बाबाघाट) में आज बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल (पूर्वाभ्यास) का आयोजन किया गया। जांजगीर कलेक्टर कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों की। मॉकड्रिल के दौरान एसडीआरएफ और नगर सेना की संयुक्त टीम ने उपलब्ध बचाव सामग्री का प्रयोग कर बाढ़ और अग्नि आपदा से निपटने का अभ्यास किया। इस डेमो में मोटर बोट, स्क्यूबा डाइविंग, लाइफ जैकेट, सर्च लाइट समेत अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया गया। मॉकड्रिल में यह भी बताया गया कि घरों में मौजूद सामान्य वस्तुओं जैसे ड्रम, मटका, प्लास्टिक की बोतल, ट्यूब आदि से कैसे राफ्ट और अस्थायी लाइफ जैकेट बनाकर आपात स्थिति में लोगों की जान बचाई जा सकती है। कलेक्टर श्री महोबे ने तैयारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले की आपदा राहत टीम पूरी तरह से सतर्क और सक्षम है।
उन्होंने कहा कि मॉकड्रिल जैसे अभ्यास आपदा प्रबंधन के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं, जिससे रेस्क्यू टीमों को वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने का अभ्यास होता है। यह न केवल प्रशासन को तैयार करता है, बल्कि आम नागरिकों को भी जागरूक करता है कि आपदा के समय उन्हें क्या कदम उठाने चाहिए। पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय ने कहा कि मॉकड्रिल के जरिए टीमों की तैयारियों की समीक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की योजनाबद्ध अभ्यास से आपदा के समय प्रशासन और आम नागरिक मिलकर बेहतर तालमेल से जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। जिला सेनानी योग्यता साहू ने जानकारी दी कि बिलासपुर एसडीआरएफ और नगर सेना जांजगीर की संयुक्त टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल में बाढ़, डूबने की घटना, फंसे हुए लोगों के रेस्क्यू और अग्निकांड की सूचना मिलने पर कम से कम समय में प्रतिक्रिया देने का अभ्यास किया गया। साथ ही नागरिकों को यह भी सिखाया गया कि घर-गांव में पड़ी अनुपयोगी वस्तुओं की मदद से आपातकालीन स्थिति में खुद को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आर. के. सिंह तंबोली, एसडीएम सुब्रत प्रधान सहित एसडीआरएफ और नगर सेना की टीमों के जवान व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





