छत्तीसगढ़

रायपुर में विदेशी डॉलर की अदला-बदली, 2 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
6 Jun 2025 7:55 PM IST
रायपुर में विदेशी डॉलर की अदला-बदली, 2 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में विदेशी मुद्रा की बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित बी.के. ट्रांसपोर्ट से जुड़ा है, जहां से लाखों रुपये की विदेशी मुद्रा (डॉलर) की अदला-बदली कर सुनियोजित तरीके से चोरी की गई थी। पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए 20 हजार अमेरिकी डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 17.30 लाख रुपये) बरामद किए हैं, साथ ही चार मोबाइल फोन और एक हेक्टर वाहन भी जब्त किया गया है। जब्त किए गए पूरे सामग्री की
अनुमानित
कीमत लगभग 38 लाख रुपये बताई जा रही है। इस सनसनीखेज चोरी का मास्टरमाइंड कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि कंपनी का ही एक कर्मचारी साहिल गोधवानी निकला, जो विदेशी मुद्रा अदला-बदली करने वाली जादवानी फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में टूर एंड पैकेजिंग विभाग में कार्यरत था। आरोपी ने अपने साथियों – नूरूल हुसैन और आयरिश जुनैद – के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची और उसे अंजाम भी दे डाला।
चोरी का तरीका और खुलासा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सतीश जादवानी जो जादवानी फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड का हेड डायरेक्टर है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 जून 2025 को उसके रायपुर हेड ऑफिस से कंपनी के कर्मचारी अमोद गुप्ता द्वारा 20 हजार डॉलर (100 डॉलर के 200 नोट) का एक पार्सल बी.के. ट्रेवर्ल्स, पंडरी स्थित पुराने बस स्टैंड के कार्यालय में नागपुर शाखा भेजने हेतु जमा किया गया था। परंतु जब अगली सुबह नागपुर शाखा से जानकारी मिली कि पार्सल में डॉलर नहीं है, तो पूरा मामला सामने आया। जांच में सामने आया कि डॉलर से भरे लिफाफे को किसी ने बी.के. ट्रेवर्ल्स से बदल दिया है। प्रार्थी द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 109/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस की रणनीति और गिरफ्तारी
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, डीएसपी क्राइम संजय सिंह, थाना प्रभारी देवेंद्र नगर एवं प्रभारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान कंपनी में काम कर रहे साहिल गोधवानी पर शक गहराया। जब उससे पूछताछ की गई तो वह बार-बार बयान बदल रहा था। कड़ाई से पूछने पर उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।
आरोपियों की योजना
साहिल गोधवानी ने बताया कि उसे कंपनी की पार्सलिंग प्रक्रिया की पूरी जानकारी थी। उसने अपने दोस्तों नूरूल हुसैन और आयरिश जुनैद को इस योजना में शामिल किया। योजना के अनुसार आयरिश जुनैद को बी.के. ट्रेवर्ल्स भेजा गया, जिसने डॉलर से भरे पार्सल की अदला-बदली कर ली और नकली पार्सल जमा कर चोरी कर वापस लौट आया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 हजार डॉलर, 4 मोबाइल फोन और एक वाहन CG 04 NL 9069 बरामद किया है। मामले में तीसरा आरोपी नूरूल हुसैन फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
गिरफ्तार आरोपी
साहिल गोधवानी, पिता हरिश गोधवानी, उम्र 22 वर्ष, निवासी दलदल सिवनी मोवा, अवनी विहार थाना मोवा, रायपुर
आयरिश जुनैद, पिता परवेश खुर्शीद, उम्र 22 वर्ष, निवासी अवनी विहार, गली नंबर 01, मकान नंबर G-16, थाना मोवा, रायपुर
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक आशीष यादव (थाना प्रभारी देवेंद्र नगर), प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट), उप निरीक्षक श्रवण मिश्रा सहित साइबर यूनिट एवं थाना देवेंद्र नगर की टीम के सदस्य – अतुलेश राय, प्रमोद वर्थी, पुष्पराज परिहार, विक्रम वर्मा, राजेंद्र तिवारी, केशव सिन्हा, बोधेन्द्र मिश्रा, दिलीप जांगड़े, मनोज सिंह, विकास क्षत्री, प्रशांत शुक्ला, अजय चौधरी, अमित वर्मा और शंकर यादव – ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की सतर्कता और तत्परता से इस सुनियोजित चोरी के मामले का पर्दाफाश हुआ और भारी भरकम विदेशी मुद्रा की चोरी को नाकाम करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
Tagsविदेशी मुद्रा चोरीडॉलर चोरीदेवेंद्र नगर थानाबीके ट्रांसपोर्टरायपुर क्राइमएंटी क्राइम यूनिटसाइबर यूनिटकर्मचारी द्वारा चोरीSahil GodhwaniForeign currency theftDollar theftDevendra Nagar police stationBK TransportRaipur crimeAnti crime unitCyber unitEmployee theftछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story