छत्तीसगढ़

मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन

Nilmani Pal
29 Jan 2026 10:42 AM IST
मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन
x

बिलासपुर। चोरी की बाइक में घूमकर झपट्टा मारकर महिला से मोबाइल लूटने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 1 जनवरी 2025 को चकरभाठा क्षेत्र की एक महिला त्रिवेणी डेंटल कालेज इलाज कराने आई थी। इलाज करवाकर वे अपने भाई के साथ बाइक में बैठकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान डायमंड होटल के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

एसीसीयू प्रभारी हेमंत आदित्य ने तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से टीम के साथ दबिश देकर रोशन श्रीवास पिता अशोक श्रीवास 22 साल खैरा जयरामनगर मस्तूरी, मोहम्मद सेराज पित्ता मोहम्मद मीर हसन 26 साल कुरमी मुजफ्फरनगर बिहार, हालमुकाम काली मंदिर तिफरा निवासी को पकड़ लिया।

कड़ाई बरतने पर दोनों ने महिला से मोबाइल लूटना स्वीकार कर वारदात में प्रयुक्त बाइक बरतोरी से चोरी करना स्वीकार कर लिया। टीम ने चोरी की बाइक, मोबाइल सहित युवकों को चकरभाठा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story
null