छत्तीसगढ़

इंद्रावती बिल्डिंग और आसपास मोबाइल नेटवर्क डाउन, अधिकारी-कर्मचारी परेशान

Nil dhankar
29 Sept 2025 1:15 PM IST
इंद्रावती बिल्डिंग और आसपास मोबाइल नेटवर्क डाउन, अधिकारी-कर्मचारी परेशान
x

रायपुर। नवा रायपुर में इंद्रावती भवन (HOD बिल्डिंग) और आसपास मोबाइल नेटवर्क डाउन हो गया है, जिसके चलते अधिकारी-कर्मचारी परेशान हो रहे है, तीन से चार सेकंड व्हाट्सअप कॉलिंग में बात होने के बाद आउट ऑफ रेंज बता रहा है। फ़िलहाल चिप्स (छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी) द्वारा किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं आई है। विभाग में कई कर्मचारियों की शिकायत भी अफसरों से हो गई है, कि ड्यूटी में आया है या नहीं, क्योंकि सम्पर्क नहीं होने पर मोबाइल बंद बताता है।

कई ने नाराजगी जताते हुए बताया कि वे चाहकर भी कंपनियों के कस्टमर केयर से संपर्क नहीं कर पा रहे है। तकनीकी गड़बड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। आवश्यक सेवाओं और कार्य संबंधित संचार में बाधा आई है। हालांकि, कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक ख़बरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null