छत्तीसगढ़

विधायक का हड़ताल, टेंट लगाकर कर रहे प्रदर्शन

Nilmani Pal
29 Aug 2024 10:32 AM GMT
विधायक का हड़ताल, टेंट लगाकर कर रहे प्रदर्शन
x
छग

कोरबा Korba। कोरबा में सरपंचों के हित में पाली तानाखार विधायक की हड़ताल लगातार 9वें दिन भी जारी है। 9 दिन की हड़ताल के बाद भी प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया है। सरपंचों के खिलाफ की गई FIR और फिर उनसे रिकवरी का नोटिस जारी करने के खिलाफ विधायक धरने पर बैठे हुए हैं। MLA Tuleshwar Markan

गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी के विधायक तुलेश्वर मरकान सरपंचों के पक्ष में पाली शिवमंदिर के पास टेंट लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। विधायक का कहना है कि मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत हुए निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप में कई सरपंचों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया, फिर उनसे रिकवरी करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया।

विधायक ने कहा कि उनके क्षेत्र में काफी समस्याएं है। पात्र हितग्राहियों को वन अधिकारी पट्टा नहीं मिल पा रहा है, स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई, पटवारियों की मनमानी से किसान परेशान हैं। बावजूद इसके प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया है।

Next Story