छत्तीसगढ़
विधायक रिकेश सेन ने मासूम की हत्या मामले में की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की
Shantanu Roy
8 April 2025 4:27 PM IST

x
देखें VIDEO...
Durg. दुर्ग। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग में 6 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना पर गहरा दुख जताते हुए आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने इस जघन्य अपराध के मामले में मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की अपील की है, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।
साथ ही विधायक सेन ने दुर्ग के सभी अधिवक्ताओं से मार्मिक अपील की है कि वे न्याय के पक्ष में खड़े होकर इस केस में दोषी को सजा दिलवाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में समाज की एकजुटता और न्याय प्रणाली की तत्परता ही पीड़ितों को सच्चा न्याय दिला सकती है।
Next Story





