छत्तीसगढ़

विधायक राजेश मूणत ने चौपाटी ​हटाने की असली वजह का किया खुलासा

Nil dhankar
22 Nov 2025 2:59 PM IST
विधायक राजेश मूणत ने चौपाटी ​हटाने की असली वजह का किया खुलासा
x

रायपुर। भाजपा विधायक राजेश मूणत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौपाटी ​हटाने की असली वजह का खुलासा किया है। चौपाटी हटाए जाने के बाद भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

मीडिया से बात करते हुए विधायक मूणत ने कहा कि जब चौपाटी का निर्माण कराया जा रहा था तब ही भाजपा ने पत्र लिखकर सवाल खड़े किए थे। यह जगह एजुकेशन हब की थी, हमने धरना प्रदर्शन भी किया। लेकिन स्मार्ट सिटी ने यूथ हब के नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया, टेंडर हुआ तब भी चौपाटी की नगर निगम की नही थी। आज से 3 महीने तक जमीन खेल विभाग की ही थी, चौपाटी की जगह वहा स्टेशनरी, कंप्यूटर, लाइब्रेरी खुलनी थी।

उन्होंने आगे कहा कि चौपाटी की जगह 1000 सीटर लाइब्रेरी का टेंडर हो चुका है। दुकान संचालक निगम के साथ समझौता भी की है। ये अवैध चौपाटी थी, इसे बढ़ावा देना कांग्रेस की परंपरा है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री रात के 2 बजे मेरे घर पर प्रदर्शन करते हैं, क्या एक जनप्रतिनिधि अपने घर में सो नही सकता। इससे साबित है की चौपाटी संचालन करने वालों के साथ कांग्रेसी का भी लेनदेन है। इस दौरान राजेश मूणत के साथ महापौर और एमआईसी मेंबर भी मौजूद रहे।


Next Story
null