
रायपुर। विधायक राजेश मूणत ने दानवीर भामाशाह वार्ड में बैठक ली। मूणत ने बीजेपी कार्यकर्ताओ से कहा, हमारा पूरा जोर इस बात पर है कि सूची एकदम सही हो और उसमें कोई भी नाम गलत न छपे। लोकतंत्र के इस काम में आपका साथ सबसे जरूरी है। बस एक बार अपना और अपने परिवार का नाम जरूर चेक कर लें। थोड़ी सी जागरूकता, बड़ा बदलाव ला सकती है! आइए, एक सटीक मतदाता सूची तैयार करें!
नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड के बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की गहन समीक्षा की गई। हमने यह सुनिश्चित करने की योजना बनाई है कि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिहीन हो। हमारे कार्य की गति अब और तेज होगी, क्योंकि हमारा लक्ष्य स्पष्ट है:
📷 शून्य त्रुटि (Zero Error)
📷 शत-प्रतिशत पंजीकरण (100% Registration)
मतदाता सूची हमारे लोकतंत्र का आधार है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। हमारी पूरी टीम इस दिशा में तत्परता से कार्य कर रही है। इस महत्वपूर्ण कार्य में आपके सहयोग की अपेक्षा है, आपसे अनुरोध है कि एक जागरूक नागरिक होने के नाते, अपना और अपने परिवार का नाम सूची में अवश्य जाँच लें। आइए, हम सब मिलकर सुनिश्चित करें कि वार्ड का हर पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।





