छत्तीसगढ़

धर्मांतरण रोकने जन जागरण अभियान यात्रा पर निकले विधायक पुरंदर मिश्रा

Nil dhankar
3 Aug 2025 8:18 AM IST
धर्मांतरण रोकने जन जागरण अभियान यात्रा पर निकले विधायक पुरंदर मिश्रा
x

रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ रही धर्मांतरण की घटनाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा आज से जन जागरण अभियान शुरू कर रहे हैं। मिश्रा ने धर्मांतरण रोकने के लिए जगन्नाथ सेना का भी गठन करने जा रहे हैं। वे हर रोज अलग-अलग मोहल्लों में दौरा किया जाएगा और लोगों को धर्मांतरण के खिलाफ प्रेरित किया जाएगा।

शनिवार को अभियान दौरान विधायक मिश्रा लोगों को धर्मांतरित न होने की समझाइश के साथ धर्मांतरण कराने वालों का पुरजोर विरोध करने की बात समझाते हुए नजर आए। इस दौरान भाजपा विधायक मिश्रा ने लोगों से कहा कि, धर्मांतरण कराने वालों की पिटाई करनी है। उन्होंने आगे कहा कि, किसी भी हिंदू व्यक्ति को धर्मांतरित होने नहीं देंगे। विदेशी तत्व भारत को बदनाम करने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, हम उसका पुरजोर विरोध करेंगे। जहां-जहां भी लोग धर्मांतरण करवाने आएंगे हम उनका जमकर विरोध करेंगे।

Next Story
null