MLA पुरंदर मिश्रा ने ली व्यापारियों और निगम टीम की बैठक, पंडरी की सील हुई 19 दुकानें खुल सकती है जल्द

रायपुर। MLA पुरंदर मिश्रा ने व्यापारियों और निगम टीम की बैठक ली, अब पंडरी की सील हुई 19 दुकानें एक दो दिन बाद खुलने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल निगम टीम ने यातायात बाधित करने के उल्लंधन में 19 दुकानों को सील कर दिया है। जिसके चलते व्यापारियों में भारी आक्रोश है।
दुकानों का मामला क्या है - अंदर की तरफ के दुकानों का शटर रोड साइड खोले जाने नक्शे और नियम के विपरीत होने के कारण निगम ने नोटिस जारी कर कई बार चेताया था, नियम नहीं मानने पर सील की कार्रवाई की गई। जिसके बाद व्यापारियों ने पंडरी कपड़ा के गेट कल दोपहर बंद कर दिए थे।
जब MLA पुरंदर मिश्रा को इस मामले की जानकारी मिली तब उन्होंने व्यापारियों और निगम टीम की बैठक बुलाई और विवाद सुलझाया। वही आने वाले दिनों में इस तरह के विवाद नहीं आने की नसीहत दी है।
दूसरी ओर देवेन्द्र नगर के निवासियों ने भगवान से प्रार्थना की है कि 19 दुकानें न खुले, आरोप है कि व्यापारी मनमानी करते है जिससे सड़क में जाम की स्थिति बनी रहती है, कई बार विवाद भी हो चुके है।





