छत्तीसगढ़

विधायक ललित ने टॉपर देवेश का किया सम्मान

Nilmani Pal
23 Nov 2025 11:56 AM IST
विधायक ललित ने टॉपर देवेश का किया सम्मान
x

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीजी पीएससी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम धनोरा निवासी देवेश कुमार पिता होलधर साहू के निवास में पहुंचकर उनका सम्मान किया। विधायक ललित ने देवेश को इस उपलब्धि के लिए बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कहा कि उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। विधायक ने कहा कि देवेश की इस उपलब्धि से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।

विधायक ललित ने बताया कि हमारी सरकार पीएससी भर्ती के साथ-साथ सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी प्रकिया अपनाकर युवाओं के हौसले को पंख देने का काम कर रही है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी कर घोटाले का गढ़ बना दिया था। आज भ्रष्टाचार करने वाले जेल में है। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिलीप साहू, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, जनपद सदस्य जितेंद्र टंडन, फत्तेलाल वर्मा प्रवीण यदु, चंद्रशेखर बंजारे सहित परिजन उपस्थित थे।

Next Story
null