छत्तीसगढ़

रायपुर में MLA ने की 8 जगहों पर CCTV लगाने की मांग

Nil dhankar
7 Sept 2024 5:10 PM IST
रायपुर में MLA ने की 8 जगहों पर CCTV लगाने की मांग
x

रायपुर raipur news। उत्तर विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने डिप्टी सीएम को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने अपराधों को रोकने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने की मांग की है। MLA Purandar Mishra

रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि मैंने उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में घना एरिया है, जहां हमेशा चहल-पहल रहती है। उत्तर विधानसभा में कपड़ा मार्केट, सरकारी ऑफिस है। सभी मुख्य मार्ग मेरे क्षेत्र में है।

उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा में समस्या को देखते हुए और नशे की तस्करी को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है। मार्केट क्षेत्रों, मुख्य मार्गो में सीसीटीवी लगाए जाने से अपराधों की रोकथाम होगी और अपराधियों की पहचान होगी।

Next Story