
पंडरिया। विधायक भावना बोहरा ने SIR फॉर्म BLO के पास जमा की है। उन्होंने बताया, आज एक जागरूक मतदाता के रूप में केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा निर्वाचन नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत अपना पुनरीक्षण फॉर्म बूथ लेवल एजेंट (BLO) के समक्ष जमा किया।
यह महाअभियान पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और सशक्त लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रक्रिया केंद्र सरकार द्वारा चुनाव प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
यह हम सभी जिम्मेदार नागरिक और मतदाता का दायित्व है कि समय पर अपना SIR फॉर्म भरकर जमा करे। यह न केवल आपके मताधिकार के प्रति जागरूकता को दर्शाता है, बल्कि लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में आपका सक्रिय योगदान भी साबित करता है। मैं आप सभी मतदाताओं से भी आग्रह करती हूं कि आज ही अपना पुनरीक्षण फॉर्म जरूर भरें और एक जागरूक नागरिक बनें।





