छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने स्कूल भवन निर्माण का किया भूमिपूजन

Shantanu Roy
17 Nov 2025 8:02 PM IST
विधायक भावना बोहरा ने स्कूल भवन निर्माण का किया भूमिपूजन
x
छग
Dullapur. दुल्लापुर। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक भावना बोहरा ने सोमवार को दुल्लापुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अतिरिक्त कक्ष सह मंच निर्माण और ग्राम उदका में प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना ही उनका प्राथमिक संकल्प है।

विधायक बोहरा ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की आधारशिला होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध होने से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने में मदद मिलती है और वे बड़े सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और क्षेत्र में स्कूलों की सुविधाओं को विस्तार देना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने यह भी कहा कि अतिरिक्त कक्ष एवं मंच निर्माण से स्कूलों में अध्ययन–अध्यापन की गुणवत्ता और बेहतर होगी।

बच्चों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विधायक बोहरा ने उपस्थित शिक्षकों को भी प्रोत्साहित किया और शिक्षण व्यवस्था को मजबूत रखने की अपील की। भूमिपूजन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, जनपद एवं नगर पंचायत के पदाधिकारी, ग्राम पंचायत के सदस्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने विधायक भावना बोहरा की इस पहल की सराहना की और कहा कि स्कूलों के विस्तार से गांव के बच्चों को सीधे लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज का समग्र विकास संभव है और वे इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने विधायक बोहरा को धन्यवाद दिया और परिसर निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की आशा जताई
Tagsदुल्लापुरपंडरिया विधायक भावना बोहरास्कूल भवन भूमिपूजनसरस्वती शिशु मंदिरग्राम उदका प्राथमिक शालाअतिरिक्त कक्ष निर्माणशिक्षा विकासग्रामीण शिक्षास्कूल विस्तार कार्यविद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्यDullapurPandaria MLA Bhavna Bohraschool building bhumi pujanSaraswati Shishu Mandirvillage Udka primary schoolconstruction of additional roomseducation developmentrural educationschool expansion workbright future of studentsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story