छत्तीसगढ़
विधायक भावना बोहरा ने किया आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक शौचालय निर्माण का भूमिपूजन
Shantanu Roy
23 May 2025 8:55 PM IST

x
छग
Kumhari. कुम्हारी। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने आज ग्राम कुम्ही में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को नई सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने 11.69 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 तथा 4.13 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक बोहरा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र न केवल बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की देखभाल में सहायक होगा, बल्कि यह प्रारंभिक शिक्षा का भी मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण गांव में स्वच्छता को बढ़ावा देगा और ग्रामीणों को बेहतर जन सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। "स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में यह एक और मजबूत कदम है," विधायक बोहरा ने कहा। विधायक ने अपने संबोधन में यह भी दोहराया कि क्षेत्रीय जनता की आवश्यकताओं की पूर्ति और ग्रामीण क्षेत्रों के सतत एवं समग्र विकास को सुनिश्चित करना उनका पहला दायित्व है। उन्होंने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी ऐसी विकासपरक योजनाएं निरंतर क्रियान्वित की जाएंगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक भावना बोहरा का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह की जनकल्याणकारी योजनाओं की अपेक्षा जताई। इस भूमिपूजन कार्यक्रम के साथ ही ग्राम कुम्ही के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





