छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा में की सहभागिता

Shantanu Roy
12 May 2025 9:32 PM IST
विधायक भावना बोहरा ने लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा में की सहभागिता
x
छग
Patwa. पटुवा। ग्राम पटुवा में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के भव्य आयोजन में रविवार को विधायक भावना बोहरा ने सम्मिलित होकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। इस अवसर पर विधायक बोहरा ने यज्ञ कुंड की परिक्रमा की और कथा पंडाल में विराजमान होकर श्रीराम कथा का श्रवण किया। उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।


कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। विधायक बोहरा ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं। ग्रामीणों ने विधायक के स्वागत में पारंपरिक रीति-रिवाज से अभिनंदन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर तक धार्मिक वातावरण में भक्ति भाव की गूंज सुनाई देती रही।
Next Story