छत्तीसगढ़
विधायक और कलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
25 Aug 2025 10:48 PM IST

x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी की अध्यक्षता में आज शासकीय कन्या आदर्श आवासीय महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के गठन के संबंध में बैठक संपन्न हुई। विधायक लता उसेंडी और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों, स्टाफ की उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की एवं कमियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विधायक और कलेक्टर ने महाविद्यालय की अव्यवस्था पर नाराज़गी जताते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु प्राचार्य को निर्देशित किया। विधायक उसेंडी ने प्राचार्य को बेहतर ढंग से महाविद्यालय के संचालन के निर्देश दिए। साथ ही परिसर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के निर्देश देते हुए वृक्षारोपण के भी निर्देश दिए।
बैठक में महाविद्यालय और छात्रावास की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्राचार्य को छात्रावास में साफ सफाई हेतु सफाई कर्मी की व्यवस्था करने, पानी सप्लाई की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावास में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए टीम भेजने और एनीमिया जांच के निर्देश दिए। बैठक में छात्राओं के लिए पढ़ाई पूर्ण होने के बाद रोज़गार उपलब्ध कराने हेतु प्लेसमेंट कैंप आयोजित करने हेतु भी निर्देशित किया। कंप्यूटर लैब का निरीक्षण कर छात्राओं के कंप्यूटर ज्ञान का परीक्षण किया। इस दौरान कंप्यूटर शिक्षक को निर्देशित किया कि छात्राओं को अच्छे ढंग से कम्प्यूटर सिखाएं। निरीक्षण के दौरान 06 कंप्यूटर खराब पाए गए, जिसका शीघ्र मरम्मत कराने हेतु प्राचार्य को निर्देशित किया। इसके पश्चात ग्रन्थालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी ली और विद्यार्थियों के नियमित अध्ययन हेतु प्रेरित किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरपति पटेल, जनपद उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर सहित प्राचार्य और शिक्षकगण उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





