लापता किशोरी का रेस्क्यू, पुलिस ने माता-पिता को किया सुपुर्द

राजनांदगांव। लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने हैदराबाद से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया. मामले में नाबालिग के पिता ने 24 जुलाई को बसंतपुर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने 24 रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी.
जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुलसाकर भगा कर ले गया है. रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में गुम इंसान एवं अपराध क्रमांक 327/2025 धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया.
पतासाजी के दौरान हेतु बालिका के अलमसगुडा हैदराबाद में होने की सूचना प्राप्त होने के उपरान्त थाना प्रभारी एमन साहू द्वारा वरिष्ठ अधिकारी को अवगत करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गुम बालिका के पतासाजी के संबंध में टीम गठित कर रवाना किया. पुलिस टीम टीम द्वारा गुम बालिक को अलमसगुडा हैदराबाद से सकुशल बरामद कर उसे उसके माता-पिता को सुपुर्द किया.





