छत्तीसगढ़

लापता बच्चियां सही सलामत मिली, पुलिस की विशेष टीम ने 36 घंटे में ढूंढा

Nilmani Pal
16 May 2023 4:20 AM GMT
लापता बच्चियां सही सलामत मिली, पुलिस की विशेष टीम ने 36 घंटे में ढूंढा
x
छग

दुर्ग। भिलाई में एक ही घर से 10 और 11 साल की दो बच्चियों के गायब होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दुर्ग एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया और 36 घंटे बाद दोनों बच्चियों को सही सलामत खोज निकाला गया। छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कैंप 1 बाल मंदिर स्कूल पानी टंकी के आगे रहने वाले विनोद ठाकुर की पत्नी गीता ने उनकी दो बेटियों के खो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी आशिया और 10 साल की बेटी गायत्री 14 मई सुबह 11 बजे से गायब हैं।

परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने भी शिकायत मिलते ही क्षेत्र में उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन सोमवार को एक विशेष टीम का गठन किया गया। एएसआई अजय सिंह और उनकी टीम ने बच्चियों को सोमवार शाम सही सलामत खोज निकाला।

Next Story