छत्तीसगढ़

रायपुर के बृजनगर नई बस्ती में अवैध हथियार लहराया, बदमाश गिरफ्तार

Nil dhankar
22 July 2026 3:58 PM IST
रायपुर के बृजनगर नई बस्ती में अवैध हथियार लहराया, बदमाश गिरफ्तार
x

रायपुर। पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन रॉबिनशन गुरिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के कड़े निर्देशों के अनुपालन में शहर में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु थाना क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। अवैध हथियार लेकर घूमने एवं आमजन को आतंकित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

22.07.2026 को विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बृज नगर नई बस्ती पर एक युवक अवैध रूप से धारदार लोहे का चाकू लेकर आने-जाने वाले नागरिकों को भयादोहन कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में विशेष संयुक्त टीम का गठन कर तत्काल रवाना किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सूझबूझ एवं साहस का परिचय देते हुए आरोपी को घेराबंदी कर कड़ी मशक्कत के बाद अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01.द्वारिका बिसेन पिता बंशी बिसेन उम्र 19 साल निवासी बृज नगर नई बस्ती थाना टिकरापारा रायपुर

Next Story