छत्तीसगढ़

नाबालिग लड़की को भगाकर किया रेप, युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
23 Aug 2025 8:44 AM IST
नाबालिग लड़की को भगाकर किया रेप, युवक गिरफ्तार
x
छग

जांजगीर-चांपा। जिले की सारागांव पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक भूपेंद्र कुमार सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, सारागांव थाना में नबाईलग के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि, नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी। इधर, पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी युवक भूपेंद्र कुमार सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृता नाबालिग लड़की को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक भूपेंद्र कुमार सूर्यवंशी के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 64, 87 और पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।


Next Story
null