छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने साइक्लिंग में लिया हिस्सा

Nilmani Pal
28 Sept 2025 9:20 AM IST
मंत्री टंकराम वर्मा ने साइक्लिंग में लिया हिस्सा
x

बलौदाबाजार। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज प्रातः 7 बजे "टूर दे बलौदाबाजार साइक्लोथॉन" को हरी झंडी दिखाकर सोनबरसा वन विहार से रवाना किया। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ साइक्लिंग भी की। भारत माता की जयघोष एवं भारी उत्साह के साथ साईक्लिस्ट मंजिल की ओर रवाना हुए।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन, उपाध्यक्ष जितेंद्र महले, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी,पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Next Story
null