छत्तीसगढ़
मंत्री राम विचार नेताम ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं
Shantanu Roy
1 May 2025 10:05 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने आज रायपुर लोकसभा क्षेत्र के यशस्वी सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर मंत्री नेताम ने उन्हें स्नेहिल भेंट कर उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। मंत्री नेताम ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल एक कर्मठ जनसेवक हैं।
आज रायपुर लोकसभा क्षेत्र के यशस्वी सांसद, कर्मठ जनसेवक एवं मेरे परम मित्र श्री बृजमोहन अग्रवाल जी को उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्नेहिल भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
— Ramvichar Netam (@RamvicharNetam) May 1, 2025
माँ महामाया की असीम कृपा से आपका जीवन सदैव स्वस्थ, सुखमय, यशस्वी, दीर्घायु एवं समृद्धि से… pic.twitter.com/B0LYBO6pjN
जो निरंतर राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के कार्यों में समर्पित हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि माँ महामाया की कृपा से वे सदैव सुख, समृद्धि एवं सफलता के पथ पर अग्रसर रहें। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ और मंत्री नेताम ने उनके सार्वजनिक जीवन में निरंतर योगदान की सराहना की। रायपुर सहित प्रदेशभर से विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों द्वारा भी बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





