छत्तीसगढ़
दिनेश मिरानिया की आतंकवादी हमले में मौत, राज्य सरकार ने दी 20 लाख की आर्थिक सहायता
Shantanu Roy
1 May 2025 9:25 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा प्रदेश शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। राज्य सरकार द्वारा मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके।
पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकी हमले में रायपुर के श्री दिनेश मिरानिया जी की हत्या अत्यंत पीड़ादायक है। यह अपूरणीय क्षति है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 1, 2025
राज्य सरकार स्व. श्री दिनेश मिरानिया जी के शोकाकुल परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता देगी। पूरा प्रदेश इस दुःखद घड़ी में उनके परिवार के साथ है। जिन…
सीएम साय ने आतंकवाद की निंदा करते हुए कहा कि जिस प्रकार का यह घृणित हमला हुआ है, उसमें शामिल आतंकियों को सख्त सजा अवश्य मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। गौरतलब है कि दिनेश मिरानिया उन 26 लोगों में शामिल थे, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में मारे गए। ज्यादातर मृतक पर्यटक थे, जो वहां छुट्टियां बिताने गए थे। घटना के बाद से पूरे देश में आक्रोश और शोक की लहर है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





