छत्तीसगढ़

कन्या आश्रम की मंत्री रामविचार नेताम ने किया जांच

Nil dhankar
19 April 2025 3:32 PM IST
कन्या आश्रम की मंत्री रामविचार नेताम ने किया जांच
x

बलरामपुर। मंत्री रामविचार नेताम ने आज क्षेत्रीय प्रवास के दौरान अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम, चान्दों (विकासखंड कुसमी, जिला बलरामपुर) विद्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर छात्रावास में निवासरत बालिकाओं के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं, पोषणयुक्त भोजन व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत आवश्यकताओं का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही, शिक्षण गतिविधियों एवं अध्यापन की गुणवत्ता की भी विस्तारपूर्वक समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए, ताकि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक सकारात्मक और सशक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


Next Story
null