छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में दी दबिश, व्यवस्थाओं को देखी

Nil dhankar
15 April 2025 12:47 PM IST
मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में दी दबिश, व्यवस्थाओं को देखी
x

बालोद। मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने बालोद ज़िले के ग्राम पंचायत भरदा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 एवं ग्राम पंचायत करकाभाट के आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

मातृ-शिशु पोषण, स्वच्छता और शिक्षण गतिविधियों की गहन समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।बाल विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, क्योंकि सशक्त बचपन ही सशक्त भारत की नींव रखता है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी, संचालक जनमेजय महोबे सहित विभागीय अधिकारी एवं मेरे निज सहयोगी उपस्थित रहे।

झलमला माई के दर्शन - झलमला स्थित पूज्य गंगा मईया मंदिर पहुंचकर मां गंगा के दिव्य चरणों में पूजा-अर्चना की। मां गंगा से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।आस्था से ऊर्जा, और सेवा से संकल्प — यही हमारे कार्य का मूल आधार है। जय गंगा मईया....



Next Story
null