छत्तीसगढ़
मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
24 April 2025 7:57 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज धमतरी जिले में स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की विस्तार से जानकारी ली। मंत्री रजवाड़े ने कहा कि यह केंद्र महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए समर्पित है।
आज धमतरी जिला में सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली। महिला सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए समर्पित यह केंद्र पीड़ितों को संबल और न्याय की दिशा में मार्ग प्रदान कर रहा है। हमारी प्रतिबद्धता है कि हर जरूरतमंद महिला को सुरक्षित सहारा मिले। pic.twitter.com/XzTT5xKRkI
— Laxmi Rajwade (@LaxmiRajwade21) April 24, 2025
जो पीड़ितों को न केवल संबल देता है, बल्कि उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सुविधाएं समय पर और संवेदनशीलता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक जरूरतमंद महिला को सुरक्षित सहारा मिले और वे आत्मनिर्भर बन सकें। निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण और केंद्र की टीम भी मौजूद रही।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





