छत्तीसगढ़
CG BREAKING: शराबी बेटे की हत्या मामलें में पिता-चाचा गिरफ्तार
Shantanu Roy
24 April 2025 7:24 PM IST

x
छग
Mungeli. मुंगेली। मुंगेली जिले के थाना पथरिया क्षेत्र में एक पिता ने अपने शराबी बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में पिता और चाचा को गिरफ्तार किया है। घटना 23 अप्रैल 2025 की रात करीब 9 बजे की है। ग्राम कंचनपुर में भोला श्रीवास शराब पीकर घर आया। उसने अपने पिता शिवचरण को गालियां देनी शुरू कर दीं और गला पकड़ लिया। शोर सुनकर चाचा राजेंद्र श्रीवास वहां आए। राजेंद्र ने पहले भोला को थप्पड़ मारे। इसके बाद गुस्से में आए शिवचरण ने आंगन में रखे बांस के डंडे से बेटे पर 5-6 वार किए।
भोला जमीन पर गिर गया और उसके सिर से खून बहने लगा। राजेंद्र ने वारदात के बाद डंडे को छिपा दिया। रात 11 बजे शिवचरण ने गांव के कोटवार को सूचना दी कि उसका बेटा आंगन में खून से लथपथ पड़ा है। जांच में पाया गया कि भोला के सिर, पीठ, पैर, हाथ और भुजाओं पर गंभीर चोट के निशान थे। एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पथरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पूछताछ में पता चला कि मृतक का अक्सर पिता से झगड़ा होता था। पुलिस ने शिवचरण से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पिता और चाचा दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





