
रायपुर। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप की मां, मनकी देवी का निधन हो गया। पिछले कई दिनों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बताई जा रही थी और वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः उनका निधन हो गया इस दुख की घड़ी में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोग मंत्री के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
मनकी देवी का अंत्येष्टि कार्यक्रम उनके पैतृक गांव ग्राम फारसागुड़ा, बस्तर में आयोजित किया जाएगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के कई प्रतिनिधियों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। मंत्री कश्यप और उनके परिवार के लिए यह समय अत्यंत कठिन है, और समुदाय और प्रशासक उनके साथ संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।





