छत्तीसगढ़

3 अगस्त को मंत्री दयालदास बघेल गरियाबंद दौरे पर

Nil dhankar
2 Aug 2026 2:18 PM IST
3 अगस्त को मंत्री दयालदास बघेल गरियाबंद दौरे पर
x

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल 3 अगस्त को एक दिवसीय प्रवास पर गरियाबंद दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:30 बजे गरियाबंद पहुंचेंगे।

मंत्री बघेल दोपहर 1:00 बजे से 1:45 बजे तक कलेक्टोरेट में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक लेंगे तथा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे और विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान मंत्री बघेल बाबा भुतेश्वरनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके उपरांत वे नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Story