छत्तीसगढ़
सभी प्रक्रियाएं पूरी होने पर ही माइनिंग कार्य शुरू किया जाए: कलेक्टर वसंत
Shantanu Roy
25 May 2026 8:13 PM IST

x
Ambikapur. अंबिकापुर। कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय- सीमा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सीएसपी राहुल बंसल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, राम सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जनगणना अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर वसंत ने संबंधित अधिकारियों को कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति, डीएमएफ कार्यों पर वसूली, अतिक्रमण पर कार्रवाई, अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों, आश्रम-छात्रावासों के निरीक्षण, मुख्यमंत्री घोषणा, एस्ट्रोनॉमी लैब निर्माण, नए धान खरीदी केंद्रों के सहित अन्य विषयों के सम्बन्ध में प्रगति एवं दिए गए निर्देशों में आवश्यक कार्यवाही की जानकारी ली गई। बैठक में सीएम जनदर्शन, पीजी पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर भी विस्तृत समीक्षा की गई।
सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर वसंत ने कहा कि शिविर दिनांक के 15 दिवस के भीतर सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागवार निराकृत आवेदनों का अवलोकन किया तथा कहा कि आवेदनों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो। सम्बंधित एसडीएम इसकी मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर वसंत ने बैठक में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी जरूरी प्रक्रियाओं और अनुमतियों का पालन करने के बाद ही सम्बंधित क्षेत्र में माइनिंग कार्य शुरू किया जाए। आमजनों के अधिकार की रक्षा हो, सहमति सम्बन्धी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन हो। किसी प्रकार की शिकायत ना आए।
उर्वरकों की कालाबाजारी के सम्बन्ध में कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन की टीम खाद विक्रेताओं की दुकानों एवं गोदामों की लगातार जांच करें। किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया हो,अधिक मूल्य पर बेचने वालों पर तत्काल कार्रवाई करें। सूचना मिलने पर अविलंब जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने अपार आईडी में बच्चों की एंट्री के सम्बन्ध में जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली तथा शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने आधार कार्ड निर्माण की भी जानकारी ली तथा कहा कि जिन बच्चों का आधार कार्ड बन गया है, उनका अपार आईडी निर्माण की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र निर्माण में प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा नए सत्र की शुरुआत 16 जून तक बच्चों को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं।
कलेक्टर अजीत वसंत ने जनपद पंचायतवार विभिन्न पंचायत के स्वीकृत निर्माण कार्य के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर प्रस्तावित आरआरसी प्रकरणों की समीक्षा कर समय अवधि में लंबित वसूली कार्य पूर्ण करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास, जनमन के तहत स्वीकृत कार्य आंगनबाड़ी को समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मैनपाट, बतौली, लुण्ड्रा जनपद में पीएम आवास कार्य में कम प्रगति पाए जाने पर जनपद सीईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरस्थ एवं पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंड पंप, बोरवेल कराए जा रहे है मानसून के पूर्व तक सभी हैंडपंप कार्यशील करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, मनरेगा, आधार, स्वीकृतपेंशन प्रकरण की जानकारी ली एवं स्वीकृत पेंशन को स्वीकृत करने एवं शेष है उसे भी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





