छत्तीसगढ़

खदान के कर्मचारियों पर हमला, लाठी-डंडे से पिटाई

Nilmani Pal
14 April 2025 3:40 PM IST
खदान के कर्मचारियों पर हमला, लाठी-डंडे से पिटाई
x
छग

रायगढ़। मारपीट व पथराव की घटना घटित हुई है। जिसमें 4 लोगों ने मिलकर टिपर वाहन के चालक समेत 3 लोगों की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दिए। साथ वाहनों में पथराव भी किया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध कायम किया है।

मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सहडोल जिला के ग्राम धांधुकोइ का रहने वाला सिवेन्द्र सिंह गोड़ 31 साल एनटीपीसी कोयला खदान रायकेरा के अंर्तगत काम कर रहे वीपीआर कंपनी में टीपर वाहन चलाने का काम करता है।

कल शाम को वीपीआर चेक पोस्ट नया सेंट्रल स्टोर के पास सिवेन्द्र उसका साथी प्रदीप कुमार यादव व पोकलेन मशीन चालक अनील कुमार यादव काम कर रहे थे। तभी बिच्छीनारा गांव का रहने वाला परशुराम एक्का, फूलप्रकाश एक्का, मदन चौहान व घुरउ उनके पास पहुंचे और केसीसीएल कपंनी द्वारा हमारे काम का रूपए नहीं दिया है और उस कंपनी का काम तुम लोग नहीं करोगे, कहते हुए गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जब उन्होंने गाली देने से मना किया, तो चारों ने मिलकर लाठी-डंडे से सिवेन्द्र व उसके साथियों की पिटाई शुरू कर दी। इससे सिवेन्द्र के हाथ, कमर व उसके साथियों को शरीर के अन्य हिस्से पर गंभीर चोट पहुंची। इसके बाद परशुराम एक्का व उसके साथियों ने वाहनों में पथराव शुरू कर दिया।


Next Story