छत्तीसगढ़

रिश्तेदार के घर से लौट रहा था अधेड़, वाहन की ठोकर से मौत

Nilmani Pal
6 Oct 2025 8:49 AM IST
रिश्तेदार के घर से लौट रहा था अधेड़, वाहन की ठोकर से मौत
x
छग

राजनांदगांव। डोंगरगांव के ग्राम बगदई में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम पैरी अर्जुनी निवासी अक्तुराम साहू (52) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक अक्तुराम साहू शनिवार की रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच ग्राम बगदई में अपने रिश्तेदारों से मिलने गया था।

इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक उसे टक्कर मार दी। हादसे में अक्तुराम साहू को सिर, सीने और पेट में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी डोंगरगांव के मरच्युरी में रखवाया गया।

सुबह परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। िसर्फ वही नकारात्मक खबर जो आपको जानना जरूरी है

Next Story
null