छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में अधेड़ रेप केस में गिरफ्तार, गांधीनगर का मामला

Nilmani Pal
30 Jun 2025 9:42 AM IST
अंबिकापुर में अधेड़ रेप केस में गिरफ्तार, गांधीनगर का मामला
x
छग

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है। प्रदेश में आए दिन दुष्कर्म जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए दिन दुष्कर्म की खबर निकलकर सामने आती है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गांधीनगर पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां एक अधेड़ व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की को धमकी दी और कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी की इस हरकत से परेशान होकर नाबालिग ने अपने परिजनों को बताई।

बेटी के मुंह से आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन तत्काल बच्ची को लेकर गांधीनगर थाने पहुंचें और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story
null