छत्तीसगढ़

रायपुर निगम में एमआईसी की बैठक आज

Nilmani Pal
27 May 2026 9:28 AM IST
रायपुर निगम में एमआईसी की बैठक आज
x

रायपुर. महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में रायपुर नगर निगम के मेयर इन काउंसिल की बैठक 27 मई को प्रात: 11:30 बजे महात्मा गांधी सदन के एमआईसी कक्ष में आयोजित है. बैठक में निगम आयुक्त संबित मिश्रा सहित सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त और जोन कमिश्नर तथा विभाग प्रमुख अधिकारी व एमआईसी सदस्य मौजूद रहेंगे. एमआईसी की बैठक में पंद्रहवें वित्त आयोग मद से प्राप्त राशि के उपयोग, सड़क डामरीकरण संबंधी प्रस्ताव, निगम कर्मचारी अधिकारियों के चिकित्सा क्षतिपूर्ति और गरीबों के पेंशन प्रकरणों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे.

यह भी पढ़े

सूरजपुर में जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है, जिसके विरोध में आंदोलन किया जा रहा है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में किसी एक थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे. वहीं कल सभी जिलों में कांग्रेस थानों के सामने अनशन भी करेगी.

Next Story