छत्तीसगढ़
महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रायपुर मंडल की मेरी सहेली टीम
Shantanu Roy
5 March 2025 7:36 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेनों में अकेली यात्रा कर रही महिलाओं को बिना किसी परेशानी के सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेरी सहेली योजना 2020 से चलाई जा रही है। यह योजना मुख्यतः लंबी दूरी की ट्रेनों में लागू किया गया है। मेरी सहेली योजना के तहत अकेली महिला यात्रियों की यात्रा की पूरी जानकारी गाडी के प्रारंभ स्टेशन से ही अगले नामित स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला बल अर्थात मेरी सहेली टीम को मिल जाती है। नामित स्टेशनों में ट्रेन के आगमन पर मेरी सहेली टीम गाड़ियों में जाकर अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों से संपर्क कर बात करती है, उनकी यात्रा अनुभव से परिचित होती है। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उसका समाधान किया जाता है। अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु वर्तमान में रायपुर मंडल के रायपुर, दुर्ग एवं भाटापारा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला बल को मेरी सहेली टीम में तैनात की गई है।
ये टीम मंडल क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली नामित यात्री गाडियों जैसे 15160, 12853, 13287, 12823, 12549, 18426, 12772 सहित 40 गाडियों में रेलवे सुरक्षा बल की मेरी सहेली टीम द्वारा अकेली महिला यात्रियों से संपर्क किया जा रहा है। इस प्रकार रायपुर मंडल की मेरी सहेली टीम द्वारा प्रतिदिन अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों से संपर्क कर उनकी यात्रा अनुभव से अवगत होकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुये अकेले सफर कर रही महिलाओं को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऑकडों के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल रायपुर मंडल द्वारा वर्ष 2024 में कुल 8952 ट्रेनों में 54115 महिला यात्रियों को अटेंड किया गया एवं इस वर्ष 2025 के माह जनवरी एवं फरवरी में 5115 महिला यात्रियों को अटेंड किया गया है तथा इसे लगातार चलाया जा रहा है रेलवे सुरक्षा बल द्वारा महिलाओं की सुरक्षा बावत् चलाई जा रही इस मुहिम से बेहतर परिणाम प्राप्त हो रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





