छत्तीसगढ़
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम: सुरक्षा जागरूकता और गोद भराई रस्म के साथ विशेष आयोजन
Shantanu Roy
5 March 2025 7:04 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन पर महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला पुलिस महिला सेल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को थाना पूंजीपथरा अंतर्गत ग्राम सराईपाली में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी देना था। महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी चैताली राय और महिला सेल प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और महिला उत्पीड़न से बचाव के कानूनी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने ‘अभिव्यक्ति’ ऐप के उपयोग को समझाते हुए बताया कि यह ऐप महिलाओं को किसी भी संकट की स्थिति में सीधे पुलिस सहायता प्राप्त करने की सुविधा देता है। इसके अलावा, डायल 112 हेल्पलाइन और 181 महिला हेल्पलाइन के महत्व पर भी चर्चा की गई, जो आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा, कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकार, बाल विवाह निषेध कानून, और घरेलू हिंसा से सुरक्षा जैसे विषयों पर भी जागरूकता बढ़ाई गई। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म भी आयोजित की गई, जिसमें उन्हें पौष्टिक आहार किट और उपयोगी प्रसाधन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपनी समस्याएं साझा कीं। आयोजकों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





