
x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री सायके आदेशानुसार अपर सत्र न्यायाधीश नारायणपुर हरेंद्र सिंह नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर कुमारी प्रतिभा मरकाम, रिटेनर अधिवक्ता चन्द्र प्रकाश कश्यप के द्वारा जिला न्यायालय परिसर नारायणपुर के न्याय सदन में नगरपालिका परिषद अधिकारी, दूरसंचार विभाग अधिकारी नारायणपुर एवं समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु 09 अपै्रल को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें आगामी 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में चर्चा करते हुए नगरपालिका परिषद में लंबित जल कर, दुकान कर, मकान कर, संपति कर,अन्य कर से संबंधित प्रकरण एवं दूरसंचार विभाग के बिल वसूली से संबंधित प्रकरण तथा समस्त बैंकों के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में आपसी राजीनामा के माध्यम से निराकरण करने की समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को यथाशीघ्र प्राधिकरण में प्रस्तुत कर उक्त प्रकरणों को पक्षकारों के मध्य प्री-सिंटिग की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए उक्त आयोजित नेशनल लोक अदालत में अपना सहयोग एवं सहभागिता देते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों को निराकृत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





