छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मीडिया घराने का गुटखा बिक रहा जमकर

Nil dhankar
13 Feb 2026 11:26 AM IST
छत्तीसगढ़ में मीडिया घराने का गुटखा बिक रहा जमकर
x

ट्रांसपोर्ट नगर से 25 लाख का अवैध गुटखा त बाखू जब्त

मीडिया की आड़ में करोड़ो का अवैध गुटखा कारोबार

रईशजादे गुटखा कारोबारी मीडिया घरना खोल कर रहे अवैध कारोबार

पुलिस प्रशासन, बड़े राजनीतिक रसूखदार सभी संपर्क में

प्रतिबंधित गुटखा, जर्दा और विदेशी सुपारी का अवैध और जीएसटी चोरी का होता है कारोबार

पुलिस चाहे तो तस्करी जीएसटी के आरोप में अवैध गुटखा की कार्रवाई भी संभव

रायपुर (जसेरि)। राजधानी में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खमतराई थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की है। संयुक्त टीम ने मौके से 160 बोरी ‘सितार’ गुटखा और 300 बोरी तंबाकू जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में लंबे समय से गुटखा का अवैध भंडारण कर कालाबाजारी की तैयारी की जा रही है। दामों में बढ़ोतरी के बीच संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस ने दबिश दी।

छापे के दौरान एक स्टोरेज रूम में बड़ी मात्रा में माल मिला, जिसे तुरंत कब्जे में लेकर सील कर दिया गया। कार्रवाई रायपुर नॉर्थ के डीसीपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि बरामद सामग्री के संबंध में संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है और वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फूड से टी विभाग भी जांच में शामिल है, ताकि लाइसेंस, स्रोत और वितरण नेटवर्क की पड़ताल की जा सके।.

Next Story
null