छत्तीसगढ़

18 फरवरी को बंद रहेंगी मांस विक्रय की दुकानें, निगम से आदेश जारी

Nil dhankar
14 Feb 2023 8:10 AM IST
18 फरवरी को बंद रहेंगी मांस विक्रय की दुकानें, निगम से आदेश जारी
x
छग

दुर्ग/भिलाई नगर. नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में 18 फरवरी 2023 दिन शनिवार को समस्त मांस विक्रय केंद्र तथा पशुवध गृह एवं जीव हत्या बंद रखे जाएंगे। भिलाई निगम ने निर्देश जारी करते हुए सख्ती से इसका पालन करने कहा है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के परिपत्र दिनांक 23 अगस्त 2006 एवं 12 अगस्त 2009 के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई सीमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित पशु वध व मांस विक्रय केंद्र, महाशिवरात्रि पर्व के दिवस में बंद रखे जाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने इसका आदेश प्रसारित कर दिया है।

Next Story