छत्तीसगढ़

कर्मचारियों की लंबित मांगों का नपाध्यक्ष राशि ने किया समर्थन

Shantanu Roy
17 Aug 2024 11:23 AM GMT
कर्मचारियों की लंबित मांगों का नपाध्यक्ष राशि ने किया समर्थन
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त अधिकारी-कर्मचारी संघो की विभिन्न मांगों का नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पूर्ण समर्थन करते हुए मांगों को अविलंब मंजूरी देने की मांग प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय से की है। महिलांग ने कर्मचारियों की मांगों के सम्बंध में अपना समर्थन पत्र सौंपा है। नपाध्यक्ष महिलांग ने बताया कि राज्य के समस्त कर्मचारी संघो द्वारा केंद्र कर्मचारियों के समान जनवरी 2024 से 4℅ महंगाई भत्ते की मांग, जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ता के एरियर्स राशि की
जीपीएफ
(भविष्य निधि खाता) में समायोजन, केंद्र के कर्मचारियों के समान गृह भत्ता व साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा के घोषणा पत्र में उल्लेखित मध्यप्रदेश सरकार की तर्ज पर शासकीय सेवको को अर्जित अवकाश नकदीकरण 240 दिनों के स्थान पर 300 दिन किया जाए। उक्त वादे को लागू मंजूर करने की मांग की है। महिलांग ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी प्रदेश विकास की कड़ी एक प्रमुख भूमिका अदा करते है अतः उनके हितों को अविलंब मंजूर किया जाना चाहिए। समर्थन पत्र सौपे जाने पर कर्मचारी संघ के दिलीप चंद्राकर, सीताराम चेलक, करण यादव, नौशाद बख्श, नीतू प्रधान सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहें।
Next Story