भारत
हे भगवान! महिला की मौत का LIVE वीडियो, देशभक्ति कार्यक्रम के दौरान हार्ट अटैक आया
jantaserishta.com
17 Aug 2024 3:58 PM IST

x
वीडियो वायरल.
कच्छ: गुजरात के भुज में देशभक्ति कार्यक्रम के दौरान एक महिला को हार्ट अटैक आ गया, जिससे महिला की मौत हो गई. दरअसल, महिला देशभक्ति कार्यक्रम में गीत पेश कर रही थी, उसी दौरान अचानक कुर्सी से गिर गईं. लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उससे पहले ही महिला की मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना प्रमुचस्वामी नगर में वृक्ष मित्र संस्था द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हुई. यहां आरती बेन राठौड़ नाम की महिला देशभक्ति कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत कर रही थी. उसी दौरान कुर्सी पर बैठे-बैठे महिला को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई.
आरती बेन राठौड़ देशभक्ति गीत पेश कर रही थीं. उसी समय अचानक कुर्सी से गिर गईं. कार्यक्रम में कई लोग मौजूद थे, जो अपने मोबाइल से वीडियो बना रहे थे. आरती जैसे ही कुर्सी से गिरीं तो लोगों ने उन्हें संभाला और तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. अस्पताल में डॉक्टर ने कहा कि आरती को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हुई है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





