छत्तीसगढ़

मेयर मीनल चौबे ने पंडरी कपड़ा बाजार की सफाई व्यवस्था देखी

Nil dhankar
13 Jun 2026 4:38 PM IST
मेयर मीनल चौबे ने पंडरी कपड़ा बाजार की सफाई व्यवस्था देखी
x

रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे नगर निगम जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत राजधानी शहर के पंडरी कपड़ा बाजार की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण शहीद हेमू कालाणी वार्ड पार्षद कृतिका जैन और जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया की उपस्थिति में किया. महापौर ने पंडरी कपड़ा बाजार गेट नम्बर 2 के पास के मुक्कड़ की सफाई का अवलोकन किया. मुक्कड़ में भारी मात्रा में कचरा देखकर नाराजगी व्यक्त की और प्रतिदिन मुक्कड़ की नियमित सफाई करवाकर कचरा परिवहन करवाने की व्यवस्था कायम करने के सम्बन्ध में कड़े निर्देश जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिए.

महापौर मीनल चौबे ने जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी को पंडरी कपड़ा बाजार की सफाई कामगार टीम में समान संख्या में महिला और पुरुष सफाई कामगारों को ड्यूटी पर रखने शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने कहा. अभी पंडरी कपड़ा बाजार क्षेत्र के सफाई गैंग में 7 महिला सफाई कामगार और 2 पुरुष सफाई कामगार ड्यूटी दे रहे हैं. महापौर ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को पुरुष ठेका सफाई कामगारों की संख्या बढ़ाये जाने आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दिए. महापौर ने पंडरी कपड़ा बाजार की सफाई व्यवस्था चुस्त रखने और नागरिकों और व्यापारियों के मध्य सफाई को लेकर जनजागरण अभियान चलाने निर्देशित किया.

महापौर मीनल चौबे ने जोन 2 द्वारा जोन 2 क्षेत्र में देवेन्द्र नगर नाला,नमस्ते चौक नाला, एक्सप्रेस वे नाला में बारिश पूर्व सफाई कार्य की निरीक्षण कर स्थल पर बारिश पूर्व सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और बारिश के पूर्व नालों की लचर सफाई व्यवस्था देखकर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई ठेकेदार और जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी को जमकर फटकार लगायी. महापौर ने मानसून की पहली बारिश के पूर्व सभी नालों की तल्ले तक सुव्यवस्थित सफाई करवाकर लद्दी निकालकर गंदे पानी की सुगम निकासी व्यवस्था कायम करना सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई ठेकेदार को दिए हैँ.

Next Story