छत्तीसगढ़

बाइकों की भिड़ंत में निगम कर्मी घायल, कटर मशीन से बचाई गई जान

Nil dhankar
13 Jun 2026 4:22 PM IST
बाइकों की भिड़ंत में निगम कर्मी घायल, कटर मशीन से बचाई गई जान
x
छग

भिलाई। सुबह एक बस को ओवरटेक करने के प्रयास में दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक बाइक पर सवार नगर पालिका के कर्मचारी का सिर दूसरी बाइक के लोहे के फुटरेस्ट में जाकर बुरी तरह फंस गया। मौके पर मची चीख-पुकार के बीच कटर मशीन की मदद से फुटरेस्ट को काटकर युवक को बाहर निकाला जा सका।

मिली जानकारी के अनुसार पाररास (वार्ड क्रमांक-1) निवासी वामेन साहू नगर पालिका में प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में कार्यरत है और स्वच्छ भारत मिशन के तहत बतौर हेल्पर काम करता है। आज सुबह करीब 10 बजे वह अपना काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान गणेश मंदिर के पास उसने आगे चल रही एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। सड़क का हिस्सा संकरा होने और बस के आगे होने के कारण वामेन को सामने से आ रही दूसरी बाइक का अंदाजा नहीं मिल सका और दोनों बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई।

दूसरी मोटरसाइकिल पर घुमका निवासी पुनाराम यादव (45 वर्ष) अपनी पत्नी भगवंतीन (40 वर्ष) के साथ आमापारा स्थित अपनी साली के घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सामने से अचानक आई वामेन की बाइक को बचाने के चक्कर में पुनाराम ने अपनी गाड़ी मोड़ी, जिससे वे सड़क किनारे नाली में जा गिरे। इस घटना में दंपति को मामूली चोटें आई हैं।


Next Story