
दुर्ग। महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक डाटा सेंटर सभागार में शुक्रवार को हुई. बैठक में शहर की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, विकास कार्यों, निर्माण प्रस्तावों और विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. एमआईसी ने यह भी निर्णय लिया कि कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार प्रीमियम राशि वसूल की जाएगी और मूल स्वरूप में परिवर्तन करने पर अर्थदंड लगाया जाएगा.
बैठक में आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं एमआईसी अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे. महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर की पाइप लाइन समस्या हो या निर्माण कार्य, यदि ठेकेदार समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करते तो उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा.
महापौर ने निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए. इसके लिए कर्मचारियों को प्रतिदिन वार्डों की गली-मोहल्लों में जाकर सफाई की स्थिति सुनिश्चित करनी होगी. साथ ही, विद्युत व्यवस्था पर भी नियमित निगरानी रखी जाएगी.





