छत्तीसगढ़
मौदहापारा पुलिस की दोहरी कार्रवाई, 2 कुख्यात अपराधियों को पकड़ा
Shantanu Roy
28 Jun 2025 12:13 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में मौदहापारा थाना पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मामला 1: धारदार हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार
आरोपी: असलम खान, पिता स्व. अजीत खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी तात्यापारा चौक, सुभाष टेलर के बाजू गली, थाना मौदहापारा, रायपुर
अपराध क्रमांक: 122/2025
धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट
जब्त सामग्री: एक नग लोहे का धारदार चाकू
दिनांक 27 जून 2025 को सूचना मिली कि उडान कोचिंग के पास सुलभ शौचालय के सामने एक व्यक्ति लोहे का धारदार हथियार लहराते हुए आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी असलम खान को हथियार सहित पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मामला 2: मेकाहारा अस्पताल से महिला का मोबाइल और नकदी चोरी
आरोपी: प्रदीप सेन्द्रे, पिता स्व. धनपाल सेन्द्रे, उम्र 41 वर्ष, निवासी आदिवासी हॉस्टल के पास, पेंशनबाड़ा, थाना सिटी कोतवाली, रायपुर
अपराध क्रमांक: 118/2025
धारा: 303(2) बीएनएस
दिनांक 26 जून 2025 को प्रार्थिया नेहा सेन निवासी बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी मां से मिलने मेकाहारा अस्पताल गई थी और आईसीयू के बाहर बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान रात 11.30 बजे एक व्यक्ति उसका मोबाइल व पर्स लेकर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान प्रदीप सेन्द्रे के रूप में हुई, जो अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था।
आरोपी से पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की। प्रार्थिया के अनुसार चोरी हुए सामान में ₹13,000 नगद, एक सैमसंग मोबाइल (₹6,000) और एक रियलमी मोबाइल (₹7,000) शामिल थे। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन की टीम में दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अपील: आम नागरिकों से अपील है कि यदि वे किसी संदिग्ध गतिविधि को देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि अपराधों पर लगाम लगाया जा सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





