भारत
BIG BREAKING: पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
Shantanu Roy
27 Jun 2025 11:41 PM IST

x
देखें VIDEO...
Puri. पुरी। विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रथ खींचने के दौरान अत्यधिक भीड़ के दबाव में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें 581 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से 8 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस समय हुई जब भगवान बलभद्र के तालध्वज रथ को खींचने की रस्म शुरू की जा रही थी। पुरी के ग्रैंड रोड पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र थे, जो रथ की रस्सी छूने के लिए उमड़ पड़े। इसी दौरान भीड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुरी (ओडिशा): जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान कुछ लोगों द्वारा घुटन की शिकायत किए जाने और नमी के कारण बेहोश होने की खबर है. एम्बुलेंस रथ यात्रा स्थल पर पहुंची.#JagannathRathYatra2025 pic.twitter.com/2pqSxJuO41
— Gaurav Dwivedi (@gauravkrdwivedi) June 27, 2025
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, घायलों में से 173 लोगों को हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) में भर्ती किया गया है, जबकि 68 श्रद्धालुओं को ओपीडी (OPD) में उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि जब रथ को गुंडिचा मंदिर तक ले जाने के लिए खींचा जा रहा था, तभी अत्यधिक भीड़ ने स्थिति को बेकाबू कर दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का जुनून इस कदर हावी था कि व्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और सुरक्षा प्रबंध और कड़े कर दिए गए हैं। पुलिस लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की अपील कर रही है। इस रथ यात्रा में प्रतिवर्ष देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, लेकिन इस बार की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tagsपुरी रथ यात्रा हादसाभीड़ भगदड़श्रद्धालु घायलतालध्वज रथगुंडिचा मंदिरओडिशा न्यूजरथ खींचने में हादसाभगवान जगन्नाथ यात्राPuri Rath Yatra IncidentCrowd StampedeDevotees InjuredTaladhwaj RathGundicha TempleOdisha NewsRath Pulling AccidentLord Jagannath Yatraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





