छत्तीसगढ़
ट्रांसपोर्ट नगर में भीषण आग, ओम साईं गैरेज की पांच कारें जलीं
Shantanu Roy
3 March 2026 8:34 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। शहर में जहां एक ओर होली के मद्देनजर गली-मोहल्लों में लकड़ी की होली जलाने की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर परसदा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई। कचरे के ढेर में लगी आग फैलते हुए ओम साईं गैरेज तक पहुंच गई, जिससे गैरेज में खड़ी पांच कारें जलकर राख हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल और एसडीआरएफ की तत्परता से आग पर काबू पाया जा सका। गैरेज संचालक पीडी नायडू के अनुसार, सोमवार 2 मार्च की रात करीब 8 बजे वे रोजाना की तरह अपना गैरेज बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान गैरेज के पास पड़े कचरे के ढेर में किसी ने आग लगा दी। शुरुआती स्तर पर आग पर काबू नहीं पाया गया और लपटें धीरे-धीरे फैलते हुए गैरेज परिसर तक पहुंच गईं।
कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और गैरेज के अंदर कतार में खड़ी पांच कारों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते सभी गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। आग की तेज लपटों और उठते धुएं से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और गैरेज संचालक को सूचना दी। सूचना मिलते ही गैरेज संचालक मौके पर पहुंचे। साथ ही एसडीआरएफ की टीम दमकल वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गैरेज में खड़ी पांचों कारें पूरी तरह जल चुकी थीं। प्रारंभिक जांच में आग की वजह कचरे में लगाई गई आग को माना जा रहा है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि आग जानबूझकर लगाई गई या लापरवाही का परिणाम थी। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है।
इससे पहले शनिवार रात मंगला क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट की पार्किंग में बनाए गए इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में भी आग लग गई थी। उस घटना में गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया था। पुलिस ने उस मामले में गोदाम संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से शहरवासियों में चिंता बढ़ गई है। खासकर होली के समय जब विभिन्न स्थानों पर लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री इकट्ठा की जाती है, ऐसे में सतर्कता बेहद जरूरी हो जाती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कचरे या खुले स्थानों पर आग न लगाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस या दमकल विभाग को दें। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
Tagsबिलासपुर आगजनीपरसदा ट्रांसपोर्ट नगरओम साईं गैरेजपीडी नायडूकचरे में आगपांच कारें राखएसडीआरएफ टीमदमकल कार्रवाईगैरेज अग्निकांडहोली से पहले हादसापुलिस जांचमंगला अपार्टमेंट आगइलेक्ट्रॉनिक गोदाम जलाछत्तीसगढ़ न्यूजBilaspur fireParsada Transport NagarOm Sai GaragePD Naidufire in garbagefive cars reduced to ashesSDRF teamfire brigade actiongarage fireaccident before Holipolice investigationMangala Apartment fireelectronic warehouse burntChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





