छत्तीसगढ़

ससुराल में राजमिस्त्री ने मौत को गले लगाया

Nilmani Pal
24 May 2025 9:32 AM IST
ससुराल में राजमिस्त्री ने मौत को गले लगाया
x
cg news

कोरबा। जिले के नकटीखार गांव में एक राजमिस्त्री ने अपने सुसराल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। फिरत राम मरकाम (40)​​​​​​​ शराब पीने का आदी था। जिसके कारण परिवार में तनाव का माहौल रहता था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतक की पत्नी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह ज्यादा शराब पी रहा था। मना करने पर भी नहीं मानता था। इसलिए वह अपनी बेटी के साथ बगल के कमरे में मां के पास रह रही थी। फिरत राम शराब पीने के बाद कमरे में अकेले रहता था। पत्नी भी मजदूरी करके घर चलाती थी। शुक्रवार शाम जब पत्नी काम से घर लौटी, तो घर का दरवाजा बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो फिरत राम म्यार में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक फिरत राम मरकाम मूल रूप से जांजगीर चांपा जिले के बुढ़ना गांव का रहने वाला था। उसकी शादी नकटीखार गांव की कीर्तन बाई मरकाम से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद एक बेटी हुई और वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहने लगा था।

सिविल लाइन थाने के एसआई दुर्गेश राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Next Story
null